चंबुखडी पहाड़ी
चंबुखडी पहाड़ी कोल्हापुर शहर के पश्चिम में स्थित है। यह एक शांत, सुंदर और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। यहाँ सिद्ध बटुकेश्वर गणेश मंदिर स्थित है, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है।
प्रत्येक सोमवार, संकष्टी चतुर्थी और विनायक चतुर्थी के अवसर पर सैकड़ों भक्त यहाँ पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए आते हैं। पहाड़ी के शिखर से लगभग पूरे कोल्हापुर शहर का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और धार्मिक महत्व के कारण चांबुखडी पहाड़ी पर्यटकों और श्रद्धालुओं के बीच एक लोकप्रिय स्थल है।