New Palace

न्यू पैलेस

 










न्यू पैलेस दसरा चौक के उत्तर दिशा में स्थित है। इस भव्य महल का निर्माण छत्रपती शाहू महाराज ने 1877 से 1884 के बीच करवाया था। छत्रपति शाहू महाराज की जन्मशताब्दी की स्मृति में 30 जून 1974 को इसे एक आकर्षक संग्रहालय में परिवर्तित किया गया।


न्यू पैलेस के आसपास हरे-भरे उद्यान, एक चिड़ियाघर और सुंदर झील है, जो पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहाँ एक छोटा तालाब, बतखें, मोर, हिरण और हंस भी देखने को मिलते हैं।


संग्रहालय में राजपरिवार द्वारा उपयोग की गई दुर्लभ पेंटिंग्स और ऐतिहासिक वस्तुएँ सुरक्षित रखी गई हैं। यहाँ छत्रपति शाहू महाराज के काल से संबंधित अनेक ऐतिहासिक सामग्री और कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं। छत्रपति की बहुमूल्य तस्वीरें, चित्र, शिकार में उपयोग की गई बंदूकें एवं अन्य हथियार तथा उनके द्वारा शिकार किए गए पशुओं के नमूने आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किए गए हैं।


महल के मुख्य दरबार हॉल की विशेष पहचान है। एक इतालवी चित्रकार ने यहाँ छत्रपती शिवाजी महाराज के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का चित्रण किया है। साथ ही पुराने समय की मंत्रिपरिषद की बैठक का दृश्य भी प्रदर्शित किया गया है। यही दरबार हॉल की सबसे बड़ी विशेषता है।


संग्रहालय का समय:



  • प्रातः 9:30 बजे से 11:00 बजे तक

  • दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक


नोट: यह संग्रहालय प्रत्येक सोमवार को बंद रहता है।